Breaking News

K.G.M.U. के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जागरूकता सप्ताह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। प्लास्टिक सर्जरी विभाग दिवस 15.07.2024 के उपलक्ष में इस वर्ष किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। आज षनिवार को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्लास्टिक सर्जरी दिवस के पूर्व बर्न जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, प्रो० विजय कुमार, प्रो० वीरेन्द्र प्रसाद, डा० संध्या पान्डे, डा० रवि कुमार, डा० अंशु सिंह, डा० भव्या नैथानी एवं समस्त रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारी मरीज व उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूवात में प्रों विजय कुमार ने “प्लास्टिक सर्जरी क्या है – इस पर व्याख्यान दिया तत्पश्चात डा. मनीगंन्डन एंव डा० सौरभ ने जलने के पश्चात बचाव व प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। डा० गौतम रेड्डी ने एसिड बर्न व केमिकल बर्न से बचाव व रोकथाम के बारे में अवगत कराया एवं डा० अंशु सिंह एंव डा० भव्या नैथानी ने बर्न के पश्चात प्ब्न् ब्ंतम एवं संक्रमण से बचाव एवं डाइट के बारे में बताया एवं मरीजों व उनके परिजनों की शंकाओं का भी निवारण किया। दिनांक 15.07.2024 को भी विभाग में कटे तालू एवं कटे होठ के उपचार एवं प्लास्टिक सर्जरी के बारे में अवगत कराया जायेगा ।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *