Breaking News

उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने छठ-पूजा की भीड़ के निकासी के इंतजामों की समीक्षा की, दिया क्रू-प्रबंधन पर बल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 14 नवंबर। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक शोभन चैधुरी ने आज उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के विभागाध्यक्षों और मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ उत्तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में छठ पूजा के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने जैसे अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने अतिरिक्त टिकट खिड़कियां खोलने, अस्थायी जनरल टिकट काउंटरों के बाहर शेल्टर लगाने, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और संरक्षा एवं सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करने के लिए रेल सुरक्षा बल जवानों की अतिरिक्त तैनाती जैसे कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके अलावा महाप्रबंधक ने शीतकालीन मौसम के दौरान अधिक सावधानियां बरतने की तैयारी, रेलपथों पर संरक्षा, गतिसीमा में वृद्धि, आगामी कोहरे के मौसम के मद्देनजर रेल परिचालन, बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिटों और मालभाड़ा जैसे मद्दों पर चर्चा की गयी।
महाप्रबंधक ने क्रू-चेंज बिंदुओं पर क्रू-चेंज के कारण रेलगाड़ियों के गतिरोध पर चर्चा की। उन्होंने रेल परिचालन में मानवीय भूलों को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रमुख विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों से समयपालनबद्धता को बनाए रखने और संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लभाड़ा लदान की गति बढ़ाने के लिए कहा ।
उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *