Breaking News

आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अवगत कराना है कि ईश्वर की प्रेरणा और आशीर्वाद से हमारे आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रांगण में आदिदेव श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस तीन दिवसीय अनुष्ठान में प्रथम दिवस 19 अप्रैल 2024 को भूमि शोधन, मंडप प्रवेश, संकल्प व प्रतिज्ञा, वेदी पूजन व जलाधिवास आदि के साथ अनुष्ठान का आरम्भ वेदपाठी ब्राह्मणों के दिशा निर्देश में किया जायेगा। अनुष्ठान के दूसरे दिन 20 अप्रैल 2024 को पुनः ब्राह्मणों के दिशा निर्देशानुसार पुष्पाधिवास व आह्वाहन, पंचांग पूजन, वास्तु मूर्ति प्रतिष्ठा, क्षेत्रफल पीठ पूजन, अग्नि स्थापन, अग्नि पूजन, प्रधान देव स्थापन पूजन, अन्नाधिवास आदि धार्मिक संस्कारों के साथ संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। 21 अप्रैल 2024 को मूर्ति स्नान, श्रृंगार, शोभा यात्रा, मंदिर दर्शन, शय्याधिवास, प्राण प्रतिष्ठा, शिव पार्वती विवाह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं।

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *