Breaking News

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज, नीति संवाद में 800 से अधिक युवाओं ने रखी बेबाक राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद स्थित आराध्या गार्डन में होप संस्था (हाउस ऑफ पॉलिटिकल एम्पावरमेंट) की ओर से ‘युवा नीति संवाद-उत्तर प्रदेश (डिकोडिंग द ग्रासरूट्स)’ का आयोजन किया गया। ‘चर्चा, विचार-विमर्श और विकास’ की थीम पर हुए महासंवाद में 800 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, तकनीक, सामाजिक सुरक्षा और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों पर युवाओं ने खुलकर अपनी राय रखी।
कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवक्ता व होप संस्था के संस्थापक डॉ. दिग्विजय सिंह, हंसराज कॉलेज दिल्ली के प्रवक्ता डॉ. प्रभांशु ओझा, आदर्श कृष्ण कॉलेज शिकोहाबाद के पूर्व प्राचार्य प्रो. मौकम सिंह, पालीवाल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. एमपी सिंह, अधिवक्ता राहुल यादव और पर्यावरणविद् दीपक गौरी ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।
डॉ. प्रभांशु ओझा ने कहा कि युवाओं की रचनात्मकता और जागरूकता समाज में बदलाव का आधार है। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के जरिए युवाओं को मिल रहे अवसरों का उल्लेख किया और राज्य युवा आयोग की स्थापना को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। होप संस्था के संस्थापक डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं और जमीनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कृषि चौपाल के बाद अगले तीन महीनों तक प्रदेश में युवाओं से संवाद का अभियान चलाया जाएगा।
पूर्व प्राचार्य प्रो. मौकम सिंह ने युवाओं को वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर लक्ष्य के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। संवाद में युवाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं। विशाल यादव, विनय यादव, यश यादव, मयंक यादव और शीलेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी बात रखने और नीतियों को समझने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन आशुतोष यादव, हिमांशु द्विवेदी ने किया। उत्सव कुमार राय, नयन, आर्यन आदि का सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

Check Also

शहीद जयदेव कपूर की वीरगाथा पहुंचेगी हॉलीवुड की धरती, न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल में चयन

– न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल 2026 में चयनित हुआ वीडियो एल्बम, 19 सितंबर को शहीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES