Breaking News

लोकदल ने ’लोकतंत्र बचाओ मोर्चा’ अभियान शुरू किया – सुनील सिंह

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह की अध्यक्षता में ’लोकतंत्र बचाओ मोर्चा’ का एक कार्यक्रम आज दिनांक 17 सितंबर को लखनऊ में आयोजित हुआ। जिसमें अनेक राज्यों से राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्ष और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोकतंत्र बचाओ मोर्चा को अपने सहयोग का वादा किया।
चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि देश में वर्तमान परिस्थिति जो शासन द्वारा पैदा की गई है उससे देश का लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है और उसके खत्म हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है इस विचार से सभी राजनीतिक दल सहमत हैं देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी पार्टियों का एकजुट होकर संवेद प्रयास करने की तत्काल आवश्यकता है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *