Breaking News

अमन गौतम का दलित होना मौत की वजह बनी, परिजनों ने लगाए आरोप, सपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मोहनलालगंज सांसद आरके चैधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-8 विकासनगर निवासी अमन गौतम के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
सर्वविदित है कि दिनांक 11-10-2024 को 112 पुलिस के द्वारा अमन गौतम को डॉ0 अम्बेडकर पार्क सेक्टर-8 से उठा लिया गया जिसके बाद पुलिस कस्टडी के दौरान अमन की मौत हो गई। सांसद आरके चैधरी से परिवार ने बताया कि अमन न तो जुवाँ खेलता था और न ही नशा करता था। वो चंदे की रशीद काट रहा था। उसे सिर्फ दलित होने की वजह से पुलिस द्वारा उठा लिया गया और मारा पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। श्री चैधरी ने कहा कि परिवार के साथ अन्याय हुआ है। अमन निर्दोष था। इसलिए इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच हो दोषियों पर कार्यवाही करे सरकार और परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख का मुआवजा दे।
 प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष लखनऊ जयसिंह जयंत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया, महेंद्र यादव, सरवर मलिक, निखिल कनौजिया, मोहित पाल शामिल रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES