Breaking News

हिंदू बनकर मुस्लिम युवक चला रहा था रेस्टोरेंट, वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, चला बुलडोजर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर। कानपुर में नगर निगम ने मामा-भांजे रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद की गई, जिसमें कहा गया था कि रेस्टोरेंट के मालिक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर रेस्टोरेंट चला रहे थे और वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोस रहे थे।
कानपुर में शुक्रवार को नगर निगम ने मामा-भांजे रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई बजरंग दल द्वारा किए गए हंगामे के बाद हुई, आरोप था कि मुस्लिम युवक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा था। साथ ही वहां वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था। इस मामले के बाद से ही रेस्टोरेंट बंद था।
जानकारी के अनुसार, कानपुर के किदवई नगर और बारादेवी क्रॉसिंग के बीच स्थित मामा-भांजे रेस्टोरेंट को लेकर बजरंग दल के सह-जिला संयोजक विशाल बजरंगी ने आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद मुस्लिम हैं, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए तिलक लगा कर हिंदू की तरह बन रहे थे। रेस्टोरेंट में वेज खाना के नाम पर नॉनवेज खाना दिया जा रहा था। इस बात का खुलासा रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने भी किया। इस हंगामे के बाद पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद करा दिया था। स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 6 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर विकास और अशोक त्रिपाठी नाम के व्यक्तियों ने शिकायत की थी। यह शिकायत कानपुर डीएम के माध्यम से नगर निगम तक पहुंची। इसके बाद इस मामले में जांच के बाद नगर निगम जोनल अधिकारी-3 चंद्र प्रकाश ने रेस्टोरेंट के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा किया था। इसी को लेकर रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES