Breaking News

कंबोडिया से कौशाम्बी दर्शन करने आए बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की बस दुर्घटनाग्रस्त

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की टूरिस्ट बस रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक बौद्ध पर्यटक घायल हो गए। हादसा दिन में करीब ढाई बजे हुआ। सभी घायल कंबोडिया के हैं और भारत भ्रमण के दौरान कौशाम्बी बौद्ध स्थल का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोखराज थाना क्षेत्र में दिल्ली से कौशाम्बी भ्रमण पर आए बौद्ध श्रद्धालुओं की टूरिस्ट गाड़ी नेशनल हाईवे पर चल रहे रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर टूरिस्ट घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज कराया और अपनी गाड़ी से गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु गंभीर घायल नहीं हुआ।
घटना कोखराज थाना के पास की नेशनल हाईवे की है, जहां दिल्ली से चलकर कौशाम्बी जिले के बौद्ध स्थलों के भ्रमण के लिए बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं का एक जत्था एक टूरिस्ट बस और एक टूरिस्ट गाड़ी से जा रहा था। जैसे ही वह कोखराज थाना के पास पहुंचे उनकी टूरिस्ट वैन एक रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर से टूरिस्ट वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में अपने साधन से पहुंचाया। उनका इलाज कर उन्हें निजी साधन से कौशाम्बी बौद्ध स्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना के संबंध में सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि बौद्ध श्रद्धालुओं की एक टूरिस्ट वैन दिल्ली से कौशाम्बी भ्रमण के लिए आई थी। कोखराज थाना के पास वह रोड रोलर से टकरा गई, जिसमे दो श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराकर निजी साधन से उ के गंतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES