Breaking News

प्रदेश स्तरीय 3×3 एस आर मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। एस आर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स अकादमी, लखनऊ में आज दो दिवसीय “2nd प्रदेश स्तरीय 3×3 एस आर मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट” का शुभारंभ एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए युवा खिलाड़ियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऊर्जावान बना दिया। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें निष्ठा, मेहनत, अनुशासन तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजन की सराहना करते हुए पवन सिंह चौहान ने कहा कि एस आर ग्रुप परिवार द्वारा टीमवर्क, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास अत्यंत अनुकरणीय है। विश्वास व्यक्त किया गया कि सामूहिक प्रयासों से युवा खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम में एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, प्रशिक्षक और एस.आर. ग्रुप परिवार के सदस्य गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES