Breaking News

हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए कमेटी घोषित, 11 सितंबर को मतदान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2026-27 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव के लिए कमेटी की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राज कुमार शुक्ला और अनुभव शुक्ला को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय और महासचिव अखिलेश शर्मा ने चुनाव समिति की अधिसूचना जारी की है। मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा।
इस बार बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव होगा। वर्तमान कार्यकारिणी ने सुप्रीम कोर्ट के विशाखा मामले में दिए गए आदेशों के मद्देनजर महिला अधिवक्ताओं के लिए नौ पद आरक्षित किए हैं। इनमें सहायक कोषाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक संयुक्त सचिव महिला और गवर्निंग काउंसिल के पांच पद शामिल हैं।
बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे पहले कार्यकारिणी के कुल 28 पदों के लिए चुनाव होता था। महिला अधिवक्ताओं के लिए केवल संयुक्त सचिव महिला का पद आरक्षित था। नई व्यवस्था में महिला अधिवक्ताओं को नौ पदों पर प्रतिनिधित्व मिलेगा। चुनाव समिति अब मतदान से संबंधित आगामी प्रक्रिया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी।

Check Also

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में भारतीय वायुसेना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *