Breaking News

अखिलेश के निर्देश पर प्रयागराज और मथुरा में पीड़ित परिवार से मिलने सपा प्रतिनिधिमंडल जायेगा

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 नवम्बर। अखिलेश यादव 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल 25 नवम्बर 2021 को जनपद इलाहाबाद के ग्राम गोहरी (मोहनगंज) में दलित परिवार के 4 लोगों की हुई हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु दिनांक 27 नवम्बर 2021 को प्रयागराज भेजेंगे। इस प्रतिनिधिमण्डल में मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, वासुदेव यादव सदस्य विधान परिषद, धर्मराज पटेल पूर्व सांसद, नागेन्द्र सिंह पटेल पूर्व सांसद, योगेश चन्द्र यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रयागराज तथा संदीप पटेल जिला महासचिव समाजवादी पार्टी प्रयागराज शामिल है।
दूसरा 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 23 नवम्बर 2021 को जनपद मथुरा के एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में हुई रेप की घटना की जानकारी प्राप्त करने एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु दिनांक-28 नवम्बर 2021 को मथुरा पहुंचेगा। इस प्रतिनिधिमण्डल में रामजी लाल सुमन पूर्व सांसद, डॉ0 असीम यादव पूर्व एम0एल0सी0, देवेन्द्र अग्रवाल पूर्व विधायक, लोकमणि कान्त जादौन जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मथुरा, अबरार हुसैन महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मथुरा तथा प्रदीप चौधरी वरिष्ठ नेता सपा शामिल है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *