Breaking News

राज्यपाल ने दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को रजाईयां वितरित की

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 नवम्बर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन उद्यान में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के सहायतार्थ सामग्री वितरण कार्यक्रम में शीतऋतु के दृष्टिगत 100 रजाईयां वितरित की।
राज्यपाल ने राजभवन उद्यान स्थित गौशाला का भी भ्रमण किया तथा अमूल डेयरी गुजरात द्वारा राजभवन की गौशाला हेतु प्रदान की गयी “गिर” प्रजाति की उन्नत नस्ल की दो गायों एवं दो बछड़ों को उन्होंने औपचारिक रूप से पूजन कर गौशाला में सम्मिलित किया। उन्होंने गायों को गुण, रोटी एवं चारा खिलाया तथा गौवंश की उचित देखभाल एवं खान-पान हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES