Breaking News

एचडीएफसी बैंक ने भारत भर में 60 बैंकिंग आउटलेट का किया उद्घाटन,

आरबीआई द्वारा अधिसूचित अनबैंक्ड रूरल सेंटर्स में वीएलई द्वारा संचालित
• एचडीएफसी बैंक अब 5020 बैंकिंग आउटलेट के कुल नेटवर्क के साथ 10,602 गांवों में दे रहा सेवाएँ
नई दिल्ली । एचडीएफसी बैंक ने आज पूरे भारत में आरबीआई द्वारा अधिसूचित अनबैंक्ड रूरल सेंटर्स (यूआरसी) में 60 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) बैंकिंग आउटलेट्स शुरू करने की घोषणा की। ये नए आउटलेट अब एचडीएफसी बैंक की यूआरसी नेटवर्क उपस्थिति को 5,020 आउटलेट्स तक बढ़ा देते हैं। गौरतलब है कि बैंक का 34% बीसी एजेंट नेटवर्क अब 10,602 गांवों में फॉर्मल फाइनेंशियल प्रोडक्ट और सर्विसेस देने का करने का काम करता है।
यह पहल सीएससी ई-गवर्मेंट के सहयोग से की गई थी। यह सूक्ष्म-उद्यमियों के रूप में कार्य करने वाले विलेज लेवल आंत्रपेन्योर (वीएलई) को भौतिक केंद्रों के माध्यम से सीधे अंतिम छोर तक आवश्यक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में मदद करेगा और वंचित क्षेत्रों में समुदायों को सशक्त बनाएगा।
ग्राहकों को बैंक के व्यापक वित्तीय समाधानों से लाभ होगा, जिनमें शामिल हैं:

• एईपीएस-इनेबल्ड ट्रांजेक्शन के माध्यम से सुविधाजनक नकद जमा और निकासी
• ऋणों के ईएमआई संग्रह के लिए नेबरहुड लोकेशन
• बीमा सुरक्षा जाल बनाने के लिए सरकार समर्थित सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
• सरकारी योजना का लाभ सीधे प्राप्त करने के लिए बैंक खाता खोलना
• वित्तीय नियोजन के लिए फिक्स्ड और रेकरिंग डिपाजिट विकल्प
• हाउसहोल्ड एस्पिरेशन को पूरा करने के लिए एसएलआई और किसान गोल्ड कार्ड जैसे ऋणों के माध्यम से ऋण तक पहुंच
सेंटर की जानकारी।

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ से “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को संवहनीय वित्तपोषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES