Breaking News

होंडा की रफ्तार बरकरार, वित्त वर्ष 2026 में 63.69 लाख यूनिट बिक्री के साथ 9% वृद्धि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 में मजबूत प्रदर्शन करते हुए कुल 63.69 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2025 की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जो कंपनी की बाजार में बढ़ती पकड़ और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।
कंपनी ने मार्च 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5,49,145 यूनिट्स की बिक्री की, जो मार्च 2025 के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है। इसमें 5,12,303 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 36,842 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। इस मजबूत प्रदर्शन ने पूरे वित्त वर्ष के आंकड़ों को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 57,49,275 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि 6,20,229 यूनिट्स का निर्यात किया गया। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में संतुलित प्रदर्शन कंपनी के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और गुणवत्ता पर निरंतर ध्यान का परिणाम माना जा रहा है। कंपनी ने बताया कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है। वर्तमान में देशभर में 7000 से अधिक टचपॉइंट्स के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा रही है।
कंपनी के अनुसार, मोबिलिटी केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि लोगों को सशक्त बनाने और समाज को जोड़ने का माध्यम है। ‘सेफ्टी फॉर एवरीवन’ के विजन के तहत कंपनी सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे देश की विकास यात्रा में सक्रिय योगदान दिया जा सके।

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ से “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को संवहनीय वित्तपोषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES