Breaking News

अखिलेश से मिले पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य प्रवीण दास

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में नेपाल के सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य प्रवीण दास ने भेंटकर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रवीण दास ने पशुपतिनाथ जी के शीर्ष पर चढ़ाई माला भेंट कर अखिलेश यादव को विजयी होने का भी आशीर्वाद दिया। भारत – नेपाल के बीच सुदृढ़ सांस्कृतिक सम्बंधों की चर्चा में श्री यादव ने बताया कि इटावा में केदारेश्वर मंदिर में सालिगराम की शिला प्रस्थापित है जो नेपाल से आई है।
नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु में समाजवादी सरकार में ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना 2013 में की गई थी। विश्वविद्यालय हॉस्टल में नेपाल तथा बौद्ध धर्म के अनुयायी छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव भी डिम्पल यादव के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने काठमांडू गए थे।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES