Breaking News

मिट्टी से जुड़े कारीगरों को पहचान देने के लिए माटीकला बोर्ड का गठन किया – मुख्यमंत्री

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक संपर्क अभियान के तहत रविवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा महाराज दक्ष प्रजापति व डा. रत्नाप्पा कुंभार के चित्रों पर पुष्पार्चन करके सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही पार्टी के 17 से 31 अक्टूबर तक होने वाले सम्मेलनों का श्री गणेश हुआ। मुख्यमंत्री तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रजापति समुदाय के लोगों के बनाए मिटटी के बर्तन बिकते नहीं थे। 2017 में हमारी सरकार आने के बाद जानलेवा प्लास्टिक पर बैन लगाया। मिट्टी से जुड़े कारीगरों को पहचान देने के लिए माटीकला बोर्ड का गठन किया। कारीगरों को बर्तन बनाने के लिए निःशुल्क इलेक्ट्रिक चॉक वितरित किए। इससे जो कारीगर पहले 70 बर्तन बनाते थे, वह 400 बर्तन तैयार कर रहे हैं। माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित प्रदर्शनियों के जरिए उनके व्यापार को बढ़ावा दिया गया। सरकार की योजना प्रजापति समुदाय और मिट्टी से जुड़े कारीगरों के लिए स्वावलंबन का आधार बनी। माटीकला बोर्ड से सिर्फ एक समुदाय नहीं बल्कि पूरा समाज जुड़ा हुआ है। यही जीवन चक्र है। इससे अर्थव्यवस्था भी जुड़ी है। प्रजापति समाज ने अपनी मिट्टी से जुड़कर आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को बेतहर बनाने का काम किया है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले से ही योगी फोबिया से ग्रस्त सपा अब भाजपा मेनिया का भी शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि शायद यही वजह है कि सपा के युवराज को भाजपा की सरकारों द्वारा किये गए काम नजर नहीं आते।
समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़े वर्ग की जिम्मेदारी-बीजेपी की दूसरी पारी, अबकी बार-फिर 300 के पार। उन्होने कहा कि पिछड़ा वर्ग की ताकत बीजेपी के साथ है इसलिए बीजेपी को कोई हरा नहीं सकता। श्री मौर्य ने कहा कि ‘वोट कटवा‘ लोगों से सावधान रहना है, उनकी साजिश का शिकार ना होना है और ना अपनों को होने देना है।
सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, तथा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी भी उपस्थित रहे।

Check Also

पुलिस महानिदेशक द्वारा चैत्र रामनवमी के अवसर पर प्रबन्ध/यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES