– क्या सहायक महानिरीक्षक निबंधन उक्त आरोपों की कितनी जल्दी जाँच मुकम्मल करा पाएंगे और पवन कुमार सोनी को न्याय दिलाते हुए करोड़ों रूपए की स्टाम्प चोरी की भरपाई कराते हुए सरकार को लाभ पहुंचा पाएंगे ?
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री प्रदेष को भूमाफिया के चंगुल से मुक्त कराने और अपराध मुक्त बनाने को तत्पर है लेकिन उन्हीं के विधायक और विधायक के सहयोगी हैं कि मानते ही नहीं।
ऐसा ही एक माामला जनपद प्रतापगढ़ के सदर क्षेत्र का जानकारी में आया है, जहाँ प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर म०न० 125 पड़ाववार्ड अजीतनगर के अंषभाग का एग्रीमेंट प्रतापगढ़ निवासी पवन कुमार सोनी की पत्नी के नाम था, लेकिन केशव मौर्य सुत ओम प्रकाश मौर्य निवासी सदर प्रतापगढ़ ने अपने नाम बैनामा करा लिया, और बैनामा में सच को छुपाकर करोड़ों की स्टाम्प चोरी की गयी है। पवन कुमार सोनी ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ व सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रतापगढ़ को पत्र लिख कर सम्पूर्ण तथ्यों से अवगत कराया जिस पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने जाँच के आदेष दे दिए हैं।
श्री सोनी ने बताया है कि उक्त जमीन सदर प्रतापगढ़ प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर स्थित है। केशव मौर्य ने एककिता बैनामा दिनांक 17.05.2022 को वही संख्या 1 जिला संख्या 5932 के पृष्ठ संख्या 241 से 266 तक क्रमांक 2943 पर 3975 वर्ग फिट यानी 332.475 वर्ग मी० आबादी की भूमि क्रय किया है। किन्तु और म0न0 125 के बावत भ्रामक कथन करते हुये कि उसके द्वारा उस मकान का अंश लिखाया गया है व जानबूझकर उक्त बैनामे में कोई भूमि न० अंकित नही किया है। बैनामे की चैहद्दी भूमि न0 1079 पूरब दर्शाया है, पश्चिम केशव मौर्य, उत्तर मकान हीरा लाल दक्षिण मकान सन्दीप आदि उक्त वर्णित चैहद्दी में जानबूझकर पश्चिम में मकान केशव मौर्य का मकान दर्शाया है, जबकि पश्चिम में अयोध्या-प्रयागराज मार्ग है। उक्त कविता मौर्य व केशव मौर्य के द्वारा 50 लाख रूपये से अधिक का व्यवसायिक स्टाम्प चोरी करते हुये तत्थ्यों को छिपाते हुये बैनामा निस्पादित कराया है। बैनामे में मात्र 11000 रूपये प्रतिवर्ग की भूमि दर्शाया है जबकि उक्त मकान नं. 125 पड़ाव वार्ड में व्यवसायिक दुकानें भी स्थित है। उक्त केशव मौर्य सुत ओमप्रकाश के द्वारा खुले आम कहा जाता है कि उक्त बैनामे में सारा रूपया स्थानीय बीजेपी विधायक राजेन्द्र मौर्य व उनके लड़के पिन्टू मौर्य का लगा हुआ है।
उक्त बैनामे पर जो कोई शिकायत करेगा उस शिकायत का कुछ नही होगा। विधायक जी शिकायत समाप्त करा देगें। विधायक के द्वारा मेरीे पत्नी के नाम कराये एग्रीमेंट के बावत भी धमकी दिये थे कि उक्त एग्रीमेंट के आधार पर कोई कार्यवाही कराये तो ठीक नही होगा। विधायक पुत्र ने कहा है कि कविता मौर्य व केशव मौर्य की सारी जमीन जो प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर स्थित है उसका प्लाटिंग कराकर उससे मुझे धनार्जन करना है। अगर म0 नं0 125 से समस्त भूमि के बावत विगत 3 वर्षों के अन्दर बैनामों की जांच से यह स्पष्ट हो जायेगा कि एक करोड़ रूपये से अधिक की क्षति राजस्व विभाग को उक्त बैनामें द्वारा पहुँचाया गया है।
अब देखना है कि सहायक महानिरीक्षक निबंधन उक्त आरोपों की कितनी जल्दी जाँच मुकम्मल कराएंगे और पवन कुमार सोनी को न्याय दिलाते हुए करोड़ों रूपए की स्टाम्प चोरी की भरपाई कराते हुए सरकार को लाभ पहुंचा पाएंगे।