Breaking News

विधानसभा में पान मसाला और गुटखा बैन, नियम तोड़ा तो 1000 जुर्माना के साथ सख्त कार्रवाई: सतीश महाना, स्पीकर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में पान मसाला और गुटखा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब विधानसभा परिसर में कोई भी पान मसाला और गुटखा नहीं खाए, नियम तोड़ने वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मामला कुछ यूं है कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक विधायक ने पान मसाला खाकर सदन के हॉल में थूक दिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन किसी सदस्य का नाम नहीं लूंगा।
विधानसभाअध्यक्ष सतीश महाना ने आगे कहा कि विधानसभा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 403 विधायकों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की है। इसे स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिसने यह कृत्य किया है, उसकी पहचान हो चुकी है। यदि वह स्वयं आगे आकर अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा।

Check Also

साथी हाथ बढ़ाना पुस्तक का विमोचन, सुनील यादव द्वारा आपात स्थिति में जीवनरक्षक कौशल को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES