Breaking News

बजट में किसानों और युवाओं को धोखा दिया भाजपा सरकार ने: आराधना मिश्रा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। नेता विधानमंडल दल कांग्रेस श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को बजट बोलते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार आड़े हाथों लेते हुए सिर्फ हाथी के दिखाने के दांत बताया और प्रदेश के किसानों एवं युवाओं को सरकार द्वारा धोखा देने की बात कही, बजट बड़ा करना दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं। सरकार बजट का आकार बढ़ाने में लगी है हकीकत है कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी बड़ा बजट बनाया गया लेकिन अभी आखिरी महीने तक मात्र 55 प्रतिशत ही खर्च हो पायाए यह बजट हाथी के दिखाने वाले दांतों की तरह है जिससे प्रदेश के लोगों का कोई फायदा नही होने वालाए जब बजट खर्च नहीं हो पा रहा है तो बढ़ाने का दिखावा क्या।
नेता विधानमंडल ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के बजट की हालत यह है कि चिकित्सा विभाग मात्र 54% बजट ही खर्च कर पायाए सच्चाई है कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाइयां नहीं, बेड नहीं जांच के लिए उपकरण नहीं, यही हालत ऊर्जा विभाग की है मात्र मात्र 60रू बजट खर्च कर पाया, कृषि विभाग भी सिर्फ 50% खर्च कर पाया और शिक्षा विभाग मात्र 60% खर्च कर पाया, PWD विभाग की हालत भी दयनीय है वह भी 50% खर्च कर पाया।
श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज भाजपा सरकार की कुरीतियों की वजह से गलत नीतियों की वजह से उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ा दूसरा कर्जदार प्रदेश बन गया हैए प्रदेश के ऊपर 7.70 लाख का कर्ज हैए इस बजट में भी 91 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने की बात कही गई यानी कि प्रत्येक व्यक्ति पर 34000 से अधिक का कर्ज है जो 2017 में 18000 था वह बढ़कर 34000 हो गया। यह सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में चार मूल बजट और 4 अनुपूरक बजट ला चुकी हैं, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को और दिव्यांगों की पेंशन 1500 करने का वादा अभी भी अधूरा है। रोजगार देने वाली सरकार ने कहा था कि हम प्रदेश में रोजगार देंगे प्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा परिवार है क्या हर एक परिवार को रोजगार मिल गया। मनरेगा को बदनाम करते थे, सच्चाई यह है कि आज मनरेगा के अलावा उनके पास कोई भी रोजगार देने का दूसरा साधन नहीं है ।
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार निवेश का ढिंढोरा पीट रही है। सच्चाई यह है कि निवेश के डव्न् भ्रष्टाचार में डूब गए। श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार बजट के नाम पर सिर्फ हाथी के दांत दिखा रही हैए प्रदेश आज सबसे बड़ा कर्जदार बन गया हैए हम मांग करते हैं कि सरकार बजट अगर बड़ा बनाने की बात करती है उसका ढिंढोरा पीटती है ए तो सदन में श्वेत पत्र लाएं एजिससे प्रदेश जनता देखे कि भाजपा सरकार का चरित्र सिर्फ गुमराह करने और धोखा देने वाला है।

 

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES