Breaking News

 युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो लीडरशिप कार्यक्रम लान्च किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ, 07 सितम्बर। उ0प्र0 कांग्रेस मुख्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता में उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने युवा शक्ति को बढ़ावा देने और देश में व्याप्त संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो लीडरशिप कार्यक्रम लान्च किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन युवाओं तक पहुंचना है जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं और देश को जमीनी स्तर से समझने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं।
  भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी0बी0 एवं भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने  राहुल गांधी के नेतृत्व में चली “भारत जोड़ो यात्रा” के एक वर्ष के सफर पर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश के हर कोने तक पहुंचा। उसी धारा में उन्होने एक लीडरशिप कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम से जुड़कर देश के युवा राजनीतिक रूप से सक्षम बनेंगे और अपने भविष्य के लिए बेहतर नीति का निर्माण कर सकेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस संसद के अंदर हो या सड़कों पर हर व्यक्ति के अधिकार की सुरक्षा करने और आम लोगों को हमारे देश की साझा सांस्कृतिक धरोहर में हिस्सेदार बनाने के लिए प्रयासरत है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि आगामी तीन माह तक उ0प्र0 युवा कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। युवा कांग्रेस प्रदेश एवं जिले स्तर पर कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन करेगी। इसके साथ ही युवा कांग्रेस अलग-अलग स्तर पर प्रदेश भर मेें खेल कार्यक्रम और रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करेगी।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में उ0प्र0 युवा कांग्रेस पश्चिमी कुंवर गौरांग चैहान, विवेक मिश्रा, पुनीत तिवारी एडवोकेट, संजय मिश्रा एडवोकेट, रवि शर्मा यादवो, दीपक पाण्डेय एवं  सैयय्द इमरान आदि मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES