Breaking News

लाखों के स्वर्णाभूषण बरामद, चोरी की घटना का अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
झांसी। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग छह लाख रुपये कीमत के पीली व सफेद धातु के आभूषण, छह हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे 315 बोर मय जीवित व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 11 और 12 मार्च की रात थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा मामले के खुलासे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल दो संदिग्ध व्यक्ति नगरिया कुआं रोड हाईवे के पास मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ संजय निवासी गणेशपुरा थाना बिजौली जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश तथा नदीम निवासी हरदौल थाना व जनपद दतिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए जेवरात और अन्य सामान चोरी की घटना से संबंधित हैं।
इस संबंध में थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Check Also

होलिका दहन की आग में कूदा युवक, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारसंभल। जनपद के जुनावई ब्लॉक क्षेत्र में होलिका दहन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES