Breaking News

10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कार सहित दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। थाना हरचंदपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 6 हजार 494 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को सूचना के आधार पर हरचंदपुर थाना पुलिस टीम ने प्यारेपुर रेलवे क्रॉसिंग से कनहट जाने वाले नहर मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंद कुमार और देवी शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और कार बरामद की। पुलिस ने बताया कि 13 मार्च 2026 को थाना बछरावां क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना बछरावां में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर बरामद आभूषण उसी घटना से संबंधित पाए गए।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्त देवी शंकर के विरुद्ध प्रतापगढ़ और रायबरेली जनपद के विभिन्न थानों में चोरी और आबकारी अधिनियम से संबंधित सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बिंद कुमार के खिलाफ रायबरेली के अलग-अलग थानों में चोरी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बिंद कुमार निवासी ग्राम हरनी थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली तथा देवी शंकर निवासी सराय खांडे राय टेउंगा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं। इस मामले में थाना हरचंदपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

होलिका दहन की आग में कूदा युवक, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारसंभल। जनपद के जुनावई ब्लॉक क्षेत्र में होलिका दहन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES