Breaking News

वृंदा मनोहर देसाई द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव, वृंदा मनोहर देसाई ने षनिवार लखनऊ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों यथा पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यालयों का स्वच्छता निरीक्षण किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच देशभर में स्पेशल कैंपेन 4.0 चलाया जा रहा है।
      बताते चलें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच चलाए जा रहे स्पेशल कैंपेन 4.0 के तहत कार्यालय, कार्यालय परिसर और बाहर के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम गतिविधि के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। अभियान के तहत न सिर्फ स्वच्छता बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे कार्यालय के रिकॉर्ड का उचित रूप से प्रबंधन, बहुत ही ज्यादा पुराने और अनुपयोगी रिकॉर्ड का मानक अनुसार निस्तारण तथा पुराने, निष्प्रयोजक एवं अनुपयोगी कार्यालय के समान का नियमानुसार कंडेमनेशन इत्यादि गतिविधियां शामिल हैं।
      सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त सचिव श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई के इस निरीक्षण का उद्देश्य सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लखनऊ स्थित विभिन्न विभागों द्वारा स्पेशल कैंपेन 4.0 के तहत की गई गतिविधियों का आकलन करना और स्वच्छता मानकों परीक्षण करना था। श्रीमती देसाई ने प्रधानमंत्री द्वारा 5 जून 2024 को आरम्भ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और माताओं के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने केंद्रीय भवन और आकाशवाणी परिसर में एक पौधा रोपित कर इस अभियान में योगदान दिया।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES