Breaking News

भाजपा ने लोकसभा प्रवास योजना बैठक में वोटर चेतना, बूथ सशक्तिकरण सहित विभिन्न अभियानों की चर्चा की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
रायबरेली 04 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लोकसभा प्रवास योजना बैठक में वोटर चेतना, बूथ सशक्तिकरण सहित विभिन्न अभियानों की चर्चा की। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, लोकसभा संचालन समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने रायबरेली के बछरावां में बूथ नंबर 41 पर पहुंचकर वोटर चेतना महाअभियान के तहत नए वोटरर्स के फॉर्म 6 भरवाए तथा बूथ पर संपर्क कर युवा वोटरों को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित किया।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय का लक्ष्य है और यह लक्ष्य आप सभी के परिश्रम से ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपने विश्वास की मुहर लगाकर देश की सम्मानित जनता ने परिवारवाद, जातिवाद तथा राजतंत्र की सोच से बने गढ़ों का ढहाया है और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति को चुना है। भाजपा कार्यकर्ता की पहचान किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने वाले परिश्रमी के रूप में होती है। इसी परिश्रम से भाजपा 2024 में रायबरेली लोकसभा का चुनाव जीतेगी।
उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ घर घर सम्पर्क का विशेष अभियान 05 नवम्बर तक चलेगा। 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक पुनः अभियान चलेगा और पार्टी एक-एक मतदाता से सम्पर्क करेगी। उन्होने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Check Also

ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से जीजा की मौत साला घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा सोनभद्र। सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES