वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 नवंबर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं 9 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन दूरदर्शन के पूर्व A.D.G. आर.पी.सरोज, समाजसेवी दुर्गेश त्रिपाठी, A.D.G. विजय कुमार और निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने किया।
श्री सरोज ने कहा कि एकता दिवस के मौके पर मॉल में इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन से नई पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी, कार्यों और प्रयासों व भारत के इतिहास को जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यहां पर दूसरे विषय की प्रदर्शनी जो 9 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर थी, उससे आम जनता को केंद्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में चलाये गये कार्यक्रमों, नीतियों और उनकी उपल्बधियों का ज्ञान मिला और आम जनमानस को सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वूपर्ण योजनाओं की जानकारी हुई।
P.I.B. के A.D.G. विजय कुमार ने कहा कि पिछले नौ सालों में विकास की एक नई धारा देश में बह रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय को सामने रखकर काम करने के कारण दुनिया भर में एक नए और सशक्त भारत की छवि तैयार हुई है।
C.B.C. के निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस एवं 9 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन महिलाओं, बच्चों, विद्दार्थियों, बुजुर्गों और आमजनों ने किया। इस पूरे आयोजन केन्दीय संचार ब्यूरो लखनऊ की ओर से लक्ष्मण शर्मा, योगेश कुमार, प्रेम सिंह नेगी, जितेंद्र पाल सिंह और रविन्द्र शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
