Breaking News

बेटी के साथ गैंगरेप योगीराज की बदहाल कानून व्यवस्था का असली चेहरा- आराधना मिश्रा मोना

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 नवंबर। कांग्रेस विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने मथुरा के कोसींकलां में दरोगा परीक्षा देकर वापस आ रही बेटी के साथ गैंगरेप की घटना पर भाजपा की सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
प्रदेश की भाजपा सरकार की कानून ब्यवस्था पर सवाल उठाते हुए श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा कि प्रदेश में दिन पर दिन अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में कोई दिन नहीं जाता जब महिलाओं के साथ घटनाएं न घटित हो रही हों। मथुरा के कोसींकलां में दरोगा की परीक्षा देकर वापस आ रही बेटी के साथ बलात्कार की घटना सरकार के मुंह पर काला धब्बा है, यह घटना दिखाती है कि प्रदेश में दिन में भी चलना सुरक्षित नहीं रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री रात 12 बजे सुरक्षा का वादा कर रहे थे, गृहमंत्री अमित शाह दूरबीन लेकर अपराध ढूंढ रहे हैं, लेकिन इन्हें प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार दिखाई नही देता, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते महिला अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर 1 बन गया। मथुरा के कोसीकलां में प्रदेश की बेटी भाजपा संरक्षित दरिंदों का शिकार बन गयी क्या दोष था उस बेटी का ? उत्तर प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण का परिणाम है एनसीआरबी के आंकड़ों में स्पष्ट है की पूरे देश में महिला अपराध में प्रदेश नंबर 1 बन गया, चाहे वह 2018 के 59445 महिला अपराध के आंकड़े हों उसमें भी नंबर 1, 2019 के 59853 घटनाओं के साथ नंबर 1,और 2020 के 49385 घटनाओं के साथ प्रदेश देश मे नंबर 1 बन गया जिसमें 46 प्रतिशत अपराध 2021 में और बढ़ गया, क्या यह आंकड़े मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को दिखाई नही देते।
उन्नाव का कुलदीप सेंगर कांड हो, या शाहजहांपुर का चिन्मयानंद कांड और हाथरस में गैंगरेप पीड़िता को रात 2ः30 बजे पेट्रोल डालकर जला देना, सभी में सरकार बलात्कारियों के साथ खड़ी नजर आयी, कानपुर के शेल्टर होम की घटना कोई भूला नही है जहां नाबालिग बच्चियों का कोरोना जांच में गर्भवती मिलीं। दूसरी तरफ पंचायत चुनाव में दिन में महिला की साड़ी खींची जाती है और अपराधियों पर कोई कार्यवाही नही होती, महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं दर्शाती हैं कि भाजपा को अपराध नियंत्रण में कोई रुचि नही है,बल्कि भाजपा सरकार हर बार प्रदेश की पीड़ित बेटी के साथ खड़े होने के बजाय बलात्कारियों और अपराधियों के साथ खड़ी होकर उन्हें बचाती है, जिस तरह का व्यवहार भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ हुआ है यही नारी शक्ति 2022 में दुर्गा बनकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर अत्याचार का संहार करेगी।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES