Breaking News

समाज में साम्प्रदायिकता और नफरत फ़ैलन ही भाजपा का एजेंडा – युवा रालोद

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने योगी सरकार पर हमला करते हुये कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए एक बार फिर धर्म की आड़ लेने लगे हैं। भाजपा के पास कोई चुनावी एजेन्डा नहीं है सिवाय इसके समाज में साम्प्रदायिकता और नफरत फैलाने के।
श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती जिस तरह से जिला कुशीनगर में भाषा का इस्तेमाल किया गया। मुख्यमंत्री संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान न रखते हुये समाज को बांटने और ध्रुवीकरण का प्रयास कर रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि जनता का पैसा लूटकर झूठे विज्ञापन छपवाकर मुख्यमंत्री योगी अपनी छवि को चमकाने का प्रयास कर रहे हैं युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार बना दिया है। प्रदेश का नौजवान रोजगार के सवाल न पूछे इसके लिए सी0एम0 ने अपने कार्यक्रमों में फिर से धर्म एवं सम्प्रदायिकता की बाते करने लगे हैं।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES