Breaking News

कोविड संक्रमण : टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें – एसीएस अमित मोहन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 20 नवंबर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,18,130 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,64,69,323 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 तथा अब तक कुल 16,87,331 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 104 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 5,23,315 डोज दी गयी। प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 10,55,95,841 तथा दूसरी डोज 4,29,88,309 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,85,84,150 कोविड डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES