वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने 06 जनपद न्यायालय बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, अलीगढ़ एवं प्रतापगढ़ के जिला जज/अपर जिला जज के न्यायालय कक्षों में एयर कन्डीशनर की स्थापना हेतु 990.42 लाख रुपये (नौ करोड़ नब्बे लाख बयालीस हजार) की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में न्याय विभाग द्वारा जारी शासनादेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि एयर कंडीशनर की स्थापना सुसंगत नियमों/शासनादेशों/निर्देशों के अनुरूप समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति करके नियमानुसार सक्षम स्तर पर अनुमोदन प्राप्त करते हुए किया जाएगा।