Breaking News

250 नई इलेक्ट्रिक बसों से मजबूत होगा रोडवेज का बेड़ा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए योगी सरकार ने रोडवेज के बेड़े में 250 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस बेड़े के सुदृढ़ीकरण के लिए इन बसों की खरीद की जाएगी। इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर करने का निर्णय लिया है।
प्रस्ताव के तहत 50 सीटर 100 और 41 सीटर 150 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। सभी 250 बसों की खरीद पर करीब 425.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें सरकार की ओर से 400 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शेष 25.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने संसाधनों से करेगा।
सरकार के इस फैसले से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवागमन के लिए भी रोडवेज की तैयारियां मजबूत होंगी। सीपीक्यूएम के निर्देशों के अनुसार एक नवंबर 2026 से दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नई बसों का संचालन प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी किया जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन पर निर्भरता और प्रदूषण दोनों में कमी लाने में मदद मिलेगी। बस बेड़े के विस्तार से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। चालकों और परिचालकों के साथ तकनीकी रखरखाव से जुड़े कुशल और अकुशल कर्मचारियों की जरूरत बढ़ेगी। बसों के संचालन से ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े स्थानीय कारोबार को भी गति मिलने की संभावना है।

Check Also

किराने की दुकान से बदली जिंदगी, 130 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहीं उषा देवी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES