Breaking News

होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति में अनेक असाध्य रोगों का उपचार संभव – राज्यपाल

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से वर्चुअली इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजीशियन की आगरा शाखा द्वारा आगरा में आयोजित इन्टर-स्टेट होम्योपैथिक कांफ्रेन्स को सम्बोधित किया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक समृद्ध, सफल एवं सतत भारत के निर्माण के लिये स्वस्थ भारत का होना नितान्त जरूरी है। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सकों से कहा कि वे गुणवत्तायुक्त चिकित्सा प्रणाली के निर्माण के लिए निरंतर शोध करें।
राज्यपाल ने होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति द्वारा अनेक असाध्य से असाध्य रोगों का उपचार बिना किसी दुष्परिणाम के सम्भव है। इस पद्धति से विभिन्न रोगों का बहुत ही कम खर्च पर उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं तक इस विधा की दवाइयों की उपलब्धता और जानकारी के प्रचार के लिए ऐसे सम्मेलन किए जाने चाहिए।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने होम्योपैथिक चिकित्सकों से अपील की कि होम्योपैथी प्रणाली को नवीन शोधों के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ बनाएं। इसके साथ ही लोगों को सहज इलाज उपलब्ध कराकर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।
इस अवसर पर समारोह में उत्तराखण्ड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्ग दर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और चिकित्सकों से महिलाओं और बच्चों के रोगों पर शोध करके इस चिकित्सा पद्धति को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES