Breaking News

03 शातिर गिरफ्तार, चोरी के सोने व चॉदी के आभूषण के साथ 4.73 लाख बरामद

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
फिरोजाबाद 19 दिसंबर। विगत दिवस थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा माधव ढाबा एटा रोड से लूट/चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लूट/चोरी के 04 लाख 73 हजार रूपये नगद, चोरी के सोने व चॉदी के आभूषण, चोरी के 12 गैस सिलेण्डर, चोरी का 01 इन्वर्टर बैट्री आदि, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनमें अभियुक्त जीतेश उर्फ कचरा उर्फ जेटू के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, हाथरस के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट आदि के 14 अभियोग, अभियुक्त धासू उर्फ रमाकान्त के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 14 अभियोग व अभियुक्त नीलेश के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के 10 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपये, आभूषण आदि लूट/चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-जितेश उर्फ कचरा उर्फ जेटू निवासी ईसेपुर नोरथा थाना सिन्द्राराऊ जनपद हाथरस।
2-धासू उर्फ रमाकान्त निवासी नगल खुशहाल थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद।
3-नीलेश निवासी उस्मानपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद।

Check Also

यूपी राइज में चमके आगरा के युवा, नौकरी तलाशने वाले नहीं बनेंगे रोजगार सृजक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES