Breaking News

JPNIC को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- लोकनायक के स्मारक से भी मुनाफा कमाना चाहती है सरकार

– संपूर्ण क्रांति का विचार आज भी प्रासंगिक – अखिलेश यादव
– ‘लोकनायक के स्मारक को BJP बेच रही है, ये किसी सेनानी को नहीं मानती’-अखिलेश यादव
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जेपीएनआईसी पहुंचकर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकनायक की याद में बनाए गए स्मारक को बेचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके योगदान का सम्मान नहीं करती, बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों से भी मुनाफा कमाना चाहती है।
अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोकनायक ने संपूर्ण क्रांति का नारा देकर देश में बड़े सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया था। वह समाजवादी विचारधारा के वाहक थे और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उनके आंदोलन ने युवाओं और छात्रों को नई दिशा दी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनशक्ति को एकजुट किया।
सपा प्रमुख ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश के लोकतांत्रिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महंगाई, बेरोजगारी और सत्ता के निरंकुश रवैये के खिलाफ उनका संघर्ष वर्तमान परिस्थितियों में भी लोगों को प्रेरणा देता है।
अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी की स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस स्मारक का निर्माण लोकनायक की स्मृति को सहेजने के लिए किया गया था, उसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के बजाय उनसे आर्थिक लाभ कमाने की दिखाई देती है। उनके मुताबिक, स्मारक में पहले जैसी सुविधाएं और संग्रह भी नहीं बचे हैं। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों को सम्मान देना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने संपूर्ण क्रांति के संदेश को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत बताई।

Check Also

लक्ष्य से अधिक मानव दिवस सृजित कर नया रिकॉर्ड बनाने का करें प्रयास : केशव प्रसाद मौर्य

– बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद, विकास खंड एवं ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित – 12 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *