Breaking News

पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 नवनीत सहगल, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, मण्डलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार एवं जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES