Breaking News

सपा करहल विधानसभा उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतेगी : डिम्पल यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मैनपुरी। करहल विधानसभा उपचुनाव भाजपा ने काफी पेचीदा बना दिया है। यहां स्व0 मुलायम सिंह यादव के साथ साथ अखिलेष यादव की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सांसद डिम्पल यादव करहल विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर रही हैं। महिलाओं के साथ प्रचार करने में महिलाओं की समस्याओं से भी अवगत होने का उन्हें मौका मिल रहा है। महिलाओं के बीच उनकी भारी लोकप्रियता है।
     डिम्पल यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि समाज अब जागरूक है। वह भाजपा की चालों में फंसने वाला नहीं है। भाजपा पूरी तरह नाकाम है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ पीडीए को एकजुट करके करहल विधानसभा का उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतेगी। उन्होंनेे कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। लोग परेशान हैं। कानून व्यवस्था बदहाल है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। किसान को खाद, पानी, बीज नहीं मिल रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। बेरोजगारी ने उन्हें हताश-निराश बना दिया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा करहल विधानसभा उपचुनाव के साथ साथ सभी विधानसभा उपचुनाव की सीटें बुरी तरह से हारेगी।

Check Also

ट्रांसजेंडर संशोधन बिल के विरोध में वाराणसी में किन्नर और ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रदर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। संसद में प्रस्तावित ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन बिल 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES