Breaking News

प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराने जा रही

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र और उन्नाव जनपद में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 48 हजार 815 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 59 लाख 68 हजार 108 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण और तेज करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, निराश्रित तथा वृद्धजनों से सम्पर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को डिजिटल शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाएं।

Check Also

मुख्यमंत्री ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिला ‘प्लग एंड प्ले’ प्लेटफॉर्म

– जब आवश्यकता हो तभी डीजल व पेट्रोल लेने जाइए, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES