Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपये की सहायता राशि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना घर हो। उन्होंने कहा कि सिर ढकने के लिए अपना पक्का मकान होना मनुष्य की मूल आवश्यकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी उठाई है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 62 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री सोमवार को यहां प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को अनुदान राशि हस्तांतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में कुल 900 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी। साथ ही विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया और 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी 2026 में 2 लाख 9 हजार लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त भेजी गई थी, जिसके बाद कई स्थानों पर मकानों का निर्माण शुरू हो चुका है। नए वित्तीय वर्ष में शेष पात्र लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ होती है तो रास्ते भी स्वतः बनते हैं और डबल इंजन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हुए गरीब, किसान, युवा, महिला और श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज 90 हजार लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई है, जिससे उनके घरों के निर्माण की शुरुआत हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवास, राशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, गैस कनेक्शन और पेंशन जैसी कई योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES