Breaking News

ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, छह से अधिक सेंटर सील; 20 से ज्यादा युवतियां हिरासत में

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के पॉश इलाके में संचालित कई स्पा सेंटरों पर शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), स्थानीय पुलिस और एक एनजीओ की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 से अधिक युवतियों और करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक एनजीओ ने शिकायत दी थी कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। शिकायत के आधार पर एसीपी के नेतृत्व में एएचटीयू और थाना पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया और स्पा सेंटरों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर छह से अधिक स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया। पुलिस संचालकों के लाइसेंस, कर्मचारियों के सत्यापन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि जांच में देह व्यापार या मानव तस्करी से जुड़े साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित स्पा सेंटर संचालकों और अन्य आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Check Also

प्राइड एलम्युनि अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. एम. पी. सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES