Breaking News

संगीत भवन अकादमी में शास्त्रीय सुरों के बीच मनाया गया वर्षांत समारोह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। संगीत भवन अकादमी द्वारा गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित संगीत भवन में शास्त्रीय संगीत के माध्यम से वर्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नयी पीढ़ी के कलाकारों ने रागात्मक प्रस्तुतियों के जरिए पुरातन वर्ष की विदाई और नववर्ष के स्वागत को सुरों में पिरोया। शास्त्रीय संगीत की सशक्त प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सौम्या गोयल की गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद एकल प्रस्तुतियों में अविका गांगुली और अथर्व श्रीवास्तव ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना बटोरी। मीहिका गांगुली ने सितार वादन से मधुर वातावरण रचा, जबकि अर्चित अग्रवाल के तबला वादन ने लय और ताल का सशक्त समन्वय प्रस्तुत किया। समूह प्रस्तुति में अव्युक्ता श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, कर्णिका सिंह, सौम्या गोयल, अविका गांगुली, अथर्व श्रीवास्तव और मीहिका गांगुली ने सामूहिक रूप से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि जागरण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रुद्रेन्द्र बसक ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के माध्यम से नयी पीढ़ी का अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने अकादमी के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों में उस्ताद शेख इब्राहिम, स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव, डॉ. एस. के. गोपाल, रत्ना व आनंद अस्थाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्मिता पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संगीत गुरु, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES