Breaking News

सपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि उमाशंकर सिंह के निधन से सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Check Also

आगामी विधानसभा सत्र: 5 किमी दायरे में हाई अलर्ट, विधानभवन के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए राजधानी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES