Breaking News

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए तथा सभी उपाधियों को डिजिलॉकर में समाहित किया। समारोह में 17 स्नातक और 30 परास्नातक स्तर के पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लेने का समय है।
राज्यपाल की प्रेरणा से अलीगढ़ पुलिस परिवार की 9 से 14 वर्ष आयु की 300 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि यह पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 500 आंगनबाड़ी संसाधन किटें भी वितरित कीं, जिनमें 200 अलीगढ़ और 300 हाथरस के केंद्रों को दी गईं।
राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी, इससे कम उपस्थिति पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों को शोधोन्मुख शिक्षा अपनाने, नवाचार की भावना विकसित करने और आईआईटी रुड़की के साथ एमओयू करने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि परिसर में एक लाख से अधिक पौधों का रोपण कर हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने युवाओं से देश को नशा मुक्त, अपराधमुक्त और समृद्ध बनाने में अग्रसर होने का आह्वान किया।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES