Breaking News

किसान नेता ने सिंचाई विभाग कर्मी को कीचड़ में घुमाया, वीडियो वायरल — मुकदमा दर्ज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता अंकुश प्रधान ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी की सरेआम बेइज्जती कर दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने सींचपाल अरविंद कुमार मीणा को कॉलर पकड़कर कीचड़ में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना खतौली तहसील क्षेत्र के भूड़ गांव की है। जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग द्वारा रजबाहे की सफाई का काम चल रहा था। सफाई के बाद विभाग के कर्मचारियों ने रजबाहे की सिल्ट (कीचड़) को किनारे सूखने के लिए डाल दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सिल्ट ग्रामीणों के गंदे पानी और कूड़े से मिली हुई थी, जिससे दुर्गंध फैल रही थी। इसी बात को लेकर किसान नेता अंकुश प्रधान मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर उन्होंने विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार मीणा को पकड़ लिया और उन्हें कीचड़ में घुमाया। घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो गया है।
विभागीय कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने अंकुश प्रधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES