Breaking News

प्रेस फोटोग्राफर नितिन भार्गव कांग्रेस में हुए शामिल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर जनपद लखनऊ के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर नितिन भार्गव ने अपने समर्थकों के साथ आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने उन्हें पार्टी की तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड प्रदान कर औपचारिक रूप से कांग्रेस परिवार में शामिल किया। इस अवसर पर उन्होंने नितिन भार्गव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्र भी उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने नितिन भार्गव के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES