Breaking News

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी, वार्ड स्तर पर लग रहे टीके

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 सितम्बर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,88,214 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,67,15,960 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 13 तथा अब तक कुल 16,86,612 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 194 एक्टिव मामले हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 16,04,104 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 7,87,33,864 तथा दूसरी डोज 1,70,84,035 लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 9,58,17,899 कोविड डोज दी गयी है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
लखनऊ के महानगर वार्ड अन्तर्गत रहीम नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बहि पुरवा में सभासद हरिश्चंद के प्रयास से विगत दो दिन से फ्री वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है जिसमे वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शरद मिश्रा, सुरेंद्र रावत, गीता सोनी आदि गली गली जा कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES