Breaking News

अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसभाएं कर रहे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सीहोर 14 नवंबर। अखिलेश यादव सोमवार एवं मंगलवार को मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार कई जनसभाएं की। सभाओं में भारी भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के प्रभावी हस्तक्षेप करने पर मतदाताओं में आम सहमति बन गई है। श्री यादव ने आज मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में मां नर्मदा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा जिन नदियों की उपयोगिता है उनमें नर्मदा मुख्य है। वह जीवन दायिनी नदी है। किसानों को सिंचाई का पानी मिलता है, लोगों का भी उनके सहारे जीवन चलता है। हम उनकी पूजा करके और आशीर्वाद लेकर जा रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि इस बार अजीब चुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री के समर्थन में कोई भाजपा नेता उनका नाम नहीं ले रहा है। भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, सतना, चित्रकूट, जहां भी गया मैने यही पाया। यहां दुबारा चुनाव होने जा रहा है। एक दो नही मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हो गए है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रमोशन के बजाय डिमोशन हो गया है। जो सांसद थे वे विधायक का चुनाव लड़ रहे है।
श्री यादव ने आज विधान सभा चंदला जिला छतरपुर में रोड शो किया उनका वारीगढ़, गौरिहार, खड्डी, सरवई में जनता ने भव्य स्वागत किया। इस क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र अहिरवार उनके साथ थें।
श्री यादव ने बुधनी में मीडिया से वार्ता की। यहां वैराग्यानंद जी महाराज (मिर्ची बाबा) प्रत्याशी है।
इससे पूर्व कल श्री यादव ने मध्य प्रदेश की बहोरीबंद, सीधी एवं कटनी एवं चित्रकूट विधान सभा में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। उन्होने अपनी सभाओं में कहा कि सामाजिक न्याय से आगे बढ़ेगा, मध्य प्रदेश भी पीडीए के साथ चलेगा।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गत वर्षो में जो काम किए हकीकत में उससे जनता को न्याय नहीं मिला, वे अपमानित हुए। उन्होने जनता को धोखा दिया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा की सरकारें रही हैं लेकिन उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में रुचि नहीं ली।

Check Also

सड़क एवं कामकाजी बच्चों ने किया “हम भी है” नाम के एक कार्यक्रम का आयोजन’

– षिक्षा में बच्चों ने आस जगायी वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा गुरुग्राम। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES