Breaking News

अखिलेश यादव ने डायल 112 की संघर्षरत बहनों के साथ एक परिवार की तरह दीपावली मनाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बार अपने निवास स्थान पर डायल 112 की संघर्षरत बहनों के साथ, एक परिवार की तरह दीपावली मनाई और उन्हें आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी डायल 112 की बहनों के संघर्ष की आवाज बनेगी। साथ ही इस संवेदनात्मक संकल्प के दीप भी जलाए कि उनके साथ, बिना किसी दुर्भावना के सच्चा न्याय सुनिश्चित हो।
यह संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक कोख होती है, जिससे समाज के शोषित, वंचितों के लिए सद्भावना जन्म लेती है। कैसी विडम्बना है कि दीपपर्व पर जब हर घर में लक्ष्मी जी का आव्हान किया जाता है भाजपा ने हमारी बहन, बेटी स्वरूपा लक्ष्मी को घरो से बाहर वारिश और ठण्ड में बैठने के लिए मजबूर कर दिया था। भाजपा सरकार ने अपनी हृदयहीनता का यह क्रूर प्रदर्शन किया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *