Breaking News

वीरांगना ऊदा देवी पासी शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 नवंबर। आज 16 नवंबर को शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी शहादत दिवस पर शहीद वीरांगना उदा देवी पासी की 164 वीं पुण्यतिथि पर उनके वंशजों की ओर से सिकंदरबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद वीरांगना ऊदा देवी की सन 1857 की गदर में अंग्रेजों से मुकाबला किया। अपने शहीद पति मक्का पासी की मौत का बदला लेते हुए 36 अंग्रेजों को मार गिराया और वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद वीरांगना उदा देवी पासी के प्रपौत्र स्व० रायसाहब रामसहाय चौधरी, पूर्व एमएलसी के पौत्र राकेश सिंह, स्व० कुंवर राम सिंह के पोते अमोल सिंह, नाती आदित्य चौधरी पुत्र रविकांत चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *