Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर्व पर सर्वमंगल की कामना की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी सर्वमंगल की कामना की है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रत्येक भाई के लिए अपनी बहिन की रक्षा के संकल्प का पर्व है। यह पवित्र पर्व भाई-बहन के प्रेम, आदर, सम्मान, सुरक्षा तथा उत्तरदायित्वों को प्रगाढ़ बनाने का पर्व है। रक्षाबन्धन पर्व परिवार में आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इसके साथ ही रक्षाबन्धन का पर्व राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पण के संकल्प का भी पर्व है। हम सभी रक्षाबन्धन पर्व पर माता-बहनों के सम्मान और सुरक्षा के साथ ही राष्ट्र, संस्कृति, पर्यावरण तथा राष्ट्रीय सम्पदाओं के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES