Breaking News

इंजीनियरिंग कर रही बेटी की बहन ने पीसीएसजे में टाप किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। बड़ी बहन शिवानी और उसका भाई यश दोनों ही IIT से इंजीनियरिंग कर रहे हैं और छोटी बहन निशी ने यूपी PCSJ की परीक्षा में टॉप कर लिया।
न्यायिक सिविल सेवा जज (जू0डि0) परीक्षा 2022 में 55 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी है। जिसमें कानपुर की निशी गुप्ता ने UPPCSJ की परीक्षा में टॉप किया है। निशी गुप्ता इसके पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों में PCSJ की परीक्षा दे चुकी थीं. यहां सिर्फ एक-एक नंबर से उनका सिलेक्शन रुक गया था लेकिन इस बार उन्होंने इस परीक्षा में टॉप ही कर डाला। बता दें कि निशी के पिता निरंकार गुप्ता कानपुर में ही एक पान की दुकान चलाते हैं। सिलेक्शन के बाद निशि का कहना है कि पहले ही उन्होंने मन बना लिया था कि वह एक दिन जज जरूर बनेंगी। क्योंकि उनके भाई बहन इंजीनियर हो गए थे और जज बनकर वह समाज के परेशान लोगों को न्याय देकर न्यायपालिका का मान बढ़ाना चाहती हैं।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *