Breaking News

लखनऊ वापसी पर महापौर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत

– लखनऊ को स्वच्छता में तीसरा स्थान
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश और शहर का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर शुक्रवार को जैसे ही महापौर सुषमा खर्कवाल लखनऊ पहुंचीं, पूरे शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा से स्वागत की शुरुआत हुई, जहां भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारों, मालाओं और पुष्प वर्षा से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मोहन रोड जोन 6, अवध चौराहा (जोन 5), नहरिया चौराहा और जोन 8 सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम कर्मियों, स्थानीय नागरिकों, पर्यावरण इंजीनियरों और निजी भागीदारों ने तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला और पुष्पगुच्छ के माध्यम से महापौर का स्वागत किया। अंत में नगर निगम मुख्यालय पर पार्षदगणों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में महापौर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, सीटीएओ अशोक सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लखनऊ की इस स्वच्छता उपलब्धि ने न केवल नगर निगम की कार्यशैली को रेखांकित किया है, बल्कि शहरवासियों की जागरूकता और भागीदारी को भी सम्मान दिलाया है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES